रविवार, 12 सितंबर 2010

हिन्दी सिनेमा

हिन्दी सिनेमा
हिन्दी सिनेमा, जिसे बॉलिवुड के नाम से भी जाना जाता है, हिन्दी भाषा में फ़िल्म बनाने का उद्योग है । बॉलिवुड नाम अंग्रेज़ी सिनेमा उद्योग हॉलिवुड के तर्ज़ पर रखा गया है । हिन्दी फ़िल्म उद्योग मुख्यतः मुम्बई शहर में बसा है । ये फ़िल्में हिन्दुस्तान, पाकिस्तान, और दुनिया के कई देशों लोगों के दिलों की धड़कन हैं । हर फ़िल्म में कई संगीतमय गाने होते हैं । इन फ़िल्मों में हिन्दी की "हिन्दुस्तानी" शैली का चलन है । हिन्दी और उर्दू (खड़ीबोली) के साथ साथ अवधी, बम्बइया हिन्दी, भोजपुरी, राजस्थानी जैसी बोलियाँ भी संवाद और गानों मे उपयुक्त होते हैं । प्यार, देशभक्ति, परिवार, अपराध, भय, इत्यादि मुख्य विषय होते हैं । ज़्यादातर गाने उर्दू शायरी पर आधारित होते हैं ।

इतिहास
पहली फिल्म थी 1913 मे दादासाहेब फालके द्वारा बनाई गई राजा हरिशचंद्र। फिल्मे काफी जल्द ही भारत मे लोकप्रिय हो गई और वर्ष 1930 तक लगभग 200 फिल्मे प्रतिवर्ष बन रही थी। पहली बोलती फिल्म थी अरदेशिर ईरानी द्वारा बनाई गई आलम आरा। यह फिल्म काफी ज्यादा लोकप्रिय रही। जल्द ही सारी फिल्मे, बोलती फिल्मे थी।
आने वाले वर्षो मे भारत मे स्वतंत्रता संग्राम, देश विभाजन जैसी ऎतिहासिक घटना हुई। उन दरमान बनी हिंदी फिल्मो मे इसका प्रभाव छाया रहा। 1950 के दशक मे हिंदी फिल्मे श्वेत-श्याम से रंगीन हो गई। फिल्मे का विषय मुख्यतः प्रेम होता था, और संगीत फिल्मो का मुख्य अंग होता था। 1960-70 के दशक की फिल्मो मे हिंसा का प्रभाव रहा। 1980 और 1990 के दशक से प्रेम आधारित फिल्मे वापस लोकप्रिय होने लगी। 1990-2000 के दशक मे समय की बनी फिल्मे भारत के बाहर भी काफी लोकप्रिय रही। प्रवासी भारतीयो की बढती संख्या भी इसका प्रमुख कारण थी। हिंदी फिल्मो मे प्रवासी भारतीयो के विषय लोकप्रिय रहे।

प्रमुख हिट फ़िल्मे
कुछ हिट हिंदी फ़िल्मे हैं : महल (1949), श्री ४२० (1955), मदर इंडिया (1957), मुग़ल-ए-आज़म (1960), गाइड (1965), पाकीज़ा (1972), बॉबी (1973), ज़ंजीर (1973), यादों की बारात (1973), दीवार (1975), शोले (1975), मिस्टर इंडिया (1987), क़यामत से क़यामत तक (1988), मैंने प्यार किया (1989), जो जीता वही सिकन्दर (1991), हम आपके हैं कौन (1994), दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे (1995), दिल तो पागल है (1997), कुछ कुछ होता है (1998), ताल (1999), कहो ना प्यार है (2000), लगान (2001), दिल चाहता है (2001), कभी खुशी कभी ग़म (2001), देवदास (2002), साथिया (2002), मुन्ना भाई MBBS (2003), कल हो ना हो (2003), धूम (2004), वीर-ज़ारा (2004), स्वदेस (2004), सलाम नमस्ते (2005), रंग दे बसंती (2006), जोधा अकबर (२००७), क्रीश , गजनी, ओम शान्ती ओम, तारे जमीन पर् इत्यादि ।

प्रमुख कलाकार

प्रमुख अभिनेता
अमिताभ बच्चन - अभिषेक बच्चन - अनिल कपूर - अमरीश पुरी - अक्षय खन्ना- अनुपम खेर्- अक्षय कुमार्- अमोल पालेकर - आमिर ख़ान - ओम पुरी - अजय देवगन- अर्जुन रामपाल- दिलीप कुमार - देव आनन्द - नाना पाटेकर - नसीरुद्दीन शाह - राज कपूर - राज कुमार- राजेश खन्ना - राजेन्द्र कुमार्- ऋषि कपुर- राकेश रोशन- ऋत्विक रोशन- शम्मी कपूर - शशि कपूर - सुनील दत्त - संजय दत्त - संजीव कुमार - सेफ अली खान- सतीश शाह - सलमान ख़ान - शाहरुख खान - सुनिल शेट्टी- सन्नी देओल- बॉबी देओल्- जितेन्द्र्- जॉन अब्राहम- जेकी श्रोफ- गोविन्दा- विवेक ओबेरोय- धर्मेन्द्र-
प्रमुख अभिनेत्रियाँ
मीना कुमारी - मधुबाला - मौसमी चटर्जी- माधुरी दीक्षित - मल्लिका शेरावत - महिमा चौधरी - मनीषा कोइराला- मीनाक्षी शेषाद्री- ममता कुलकर्णी- नूतन - आशा परेख्- अमृता अरोरा- अमृता सिह्- अमिषा पटेल्- साधना- सायरा बानू- शिल्पा शेट्टी- शिल्पा शिरोडकर्- स्मिता पाटिल - सोनाली बेन्द्रे- वैजयन्ती माला- जया बच्चन- जया भादुरी- जुही चावला- रेखा- रविना टण्डन- रानी मुखर्जी - पुजा भट्ट- करिश्मा कपुर- करीना कपूर - काज़ोल - उर्मिला मातोन्डकर- डिम्पल कापड़िया- दिया मिर्जा- भूमिका चावला- ग्रेसी सिह्- श्रीदेवी - प्रीती ज़िंटा - प्रियंका चोपड़ा - ऐश्वर्या राय - हेमा मालिनी - ईशा देओल - बिपाशा बसु - उर्मिला मातोंडकर - दीपिका पादुकोन - सोनम कपुर - तनुश्री दत्ता - केटरीना कैफ़ -
प्रमुख निर्देशक
यश चोपड़ा
सत्यजित राय
बिमल राय
ऋषिकेश मुखर्जी
करण जौहर
श्याम बेनेगल
महबूब खान्
राजेश रोशन
संजय लीला भंसाली
मनिरत्नम्
आदित्य चोपड़ा
प्रमुख गायक
उदित नारायण
किशोर कुमार
कुमार शानू
कुन्दन लाल सहगल
मन्ना डे
मुकेश
येसूदास
रफी
सुरेश वाडेकर
सोनू निगम
हेमंत कुमार
अभिजीत
प्रमुख गायिका
लता मंगेशकर
आशा भोंसले
सुमन कल्यानपुर
अनुराधा पौडवाल
अलका याज्ञनिक
कविता कृष्णमूर्ति
अनुराधा श्रीराम
सुनिधी चोहान
प्रमुख संगीतकार
शंकर-जयकिशन
नौशाद अली
मदन मोहन
हेमंत कुमार
ओपी नैय्यर
सलिल चौधरी
लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल
सचिन देव बर्मन
राहुल देव बर्मन
बप्पी लाहिड़ी
नदीम श्रवण
विशाल भारद्वाज
इस्माइल दरबार
ए आर रहमान
जतिन ललित
हिमेश रेशमिया
विशाल शेखर
प्रीतम
शंकर एहसान लौय
अनु मलिक
आनन्द राज आनन्द
अदनान सामी
प्रमुख गीतकार
पंडित नरेन्द्र शर्मा
प्रदीप कवि
भरत व्यास
राजेन्द्र कृष्ण
शाहिर लुधियानवी
शैलेन्द्र
हसरत जयपुरी
जांनिसार अख्तर
कैफी आजमी
गुलजार
मजरुह सुल्तानपुरी
समीर
फैज अनवर

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें